Site icon Yashbharat.com

PM Modi in Bhopal प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे, दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

images 53

PM Modi in Bhopal LIVE:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल में हैं। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे भोपाल। स्‍टेट हैंगर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से पीएम मोदी सेना के हेलीकाप्टर से लाल परेड ग्राउंड के लिए रवाना। वह सुबह दस बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संयुक्‍त कमांडर कांफ्रेंस में हिस्‍सा लेंगे।

तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस का आज अंतिम दिन है। इस कांफ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ आफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान सहित सेना के बड़े अधिकारी शामिल हुए हैं। 30 मार्च को प्रारंभ हुई इस कांफ्रेंस का शनिवार को अंतिम दिन है। सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। अंतिम दिन थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी होगी। कमांडर कान्फ्रेंस को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाली चुनौतियों से निपटने अपनी सैन्य तैयारियों से शनिवार को प्रधानमंत्री को अवगत कराया जाएगा

Exit mobile version