भारत-साइप्रस रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
भारत-साइप्रस रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत-साइप्रस रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया।
भारत-साइप्रस रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं। उन्होंने इस सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स का आभार जताया। बता दें कि, पीएम मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर गए हैं। जहां वह साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा करेंगे। कनाडा में वह जी-7 सम्मेलन में शामिल होंगे।

भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है: पीएम मोदी
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है। पीएम मोदी ने साइप्रस में कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने साइप्रस की कंपनियों के लिए देश में उपलब्ध असंख्य आर्थिक अवसरों का उल्लेख भी किया। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे हैं।