Site icon Yashbharat.com

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के 31 दिसंबर तक करें आवेदन

matasya palan yojna fish

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के 31 दिसंबर तक आवेदन करें । केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए मत्स्य पालक किसान 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। आवदेन जमा करने वाले हितग्राही को मत्स्य पालन के लिए अनुदान राशि जारी की जाती है। इससे वह मत्स्य पालन के लिए स्वयं की भूमि पर तालाब का निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन आदि कई तरह के कार्य कर सकते है। वहीं मत्स्य पालन के लिए जरूरी सामग्री आईस-बाक्स, सायकल, आटो लोडर भी ले सकते है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग महेंद्र कुमार पानखेड़े ने बताया कि इंदौर जिले के इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला इंदौर में जमा करना होगा। जिले के इच्छुक व्यक्ति आवेदन के संबंध में मत्स्योद्योग कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विभिन्न प्रकार का अनुदान मिलता है

मत्स्य विभाग में विभिन्न प्रकार की अनुदान आधारित रोजगारोन्मुखी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित है। योजनांतर्गत मत्स्य पालन में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन, इकाई सर्कुलर हेचरी निर्माण, बायोफ्लाक, आरएएस स्थापना, इंसुलेटेड व्हीकल, फिश फिड मील, की स्थापना एवं कियोसक सेंटर निर्माण के साथ साथ मछली पालन कार्य से संबंद्ध मत्स्य पालक समिति के सदस्यों के लिए मोटर साईकल, आटो रिक्शा लोडर एवं सायकल विथ आईस-बॉक्स क्रय पर अनुदान राशि प्रदाय की जाती है।

Exit mobile version