PM Kisan Yojana 15th Installmen पीएम किसान सम्मान निधि लाडली बहना योजना कई परिवारों के लिए बन गई वरदान, मिल रहे इतने रुपए

PM Kisan Yojana 15th Installment: किसानों के लिए जरूरी खबर है किसान सम्मान निधी से जुड़ी। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। पीएम किसान योजना में हर साल 6 हजार रुपये तीन किस्तों में कृषकों को मिलते हैं। वहीं 6 हजार रुपये मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार देती है। मतलब साल में 12 हजार रुपये। लाडली बहना किसान सम्मान निधि मिला ली जाये तो किसी किसी परिवार को 8 से 10 हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं।

बहरहाल किसान सम्मान निधि योजना की 14 वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को किसानों के बैंक खाते में भेजी गई थी। अब किसानों से 15वीं किस्त के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है।

कब आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का पैसा नवंबर में किसानों के अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है। 27 नवंबर तक पैसा आने की उम्मीद है, लेकिन दो हजार रुपये उन्हीं किसानों को मिलेंगे। जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण करवाया है।

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा

पीएम किसान का पैसा उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन्होंने ई-केवाईसी करा ली है। जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। उनका पैसा अटक सकता है। इसके अलावा, यदि कोई किसान पट्टे या किराए की जमीन पर खेती करता है। वह भी इस योजना का लाभ उठा नहीं पाएगा।

Exit mobile version