Site icon Yashbharat.com

PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: अपना स्टेटस ऐसे चेक करें

PM Kisan Pension Yojana

PM Kisan Samman Nidhi:PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: अपना स्टेटस ऐसे चेक करें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी कर दी है. किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने यहीं से किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेज दी है. इसका खरीफ की फसल बोने वाले किसान काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. वहीं, इसके साथ में ही पीएम मोदी ने वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. आइए आपको बताते हैं कि पीएम किसान निधि का स्टेटस आप घऱ बैठे ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना से इस बार 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. इससे पहले सरकार ने 19 किस्त ऑलरेडी जारी कर दी है. इस स्कीम के तहत किसानों को उनकी खेती में मदद करने के लिए 2000-2000 रुपये दिए जाते हैं. सरकार कुल साल भर में 6000 रुपये सीधे किसानें के बैंक खातों में भेजती है. इस स्कीम को केंद्र सरकार की ओर साल 2019 में शुरू किया गया था.

ऐसे चेक करें स्कीम का स्टेटस

  • सबसे पहले आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं.
  • उसके बाद वहां पर होम पेज दिख रहे Beneficiary Status ऑप्शन को क्लिक करना होगा.
  • फिर उसके बाद जब आपका फॉर्म खुल जाए तो वहां पर आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर में से कोई एक डालना होगा.
  • वहीं पर कैप्चा कोड का ऑप्शन आएगा, जिसे आपको फिल करना होगा.
  • कैप्चा डालने के बाद, सारी जानकारी भरने के बाद Get Data बटन पर क्लिक करें.
  • फिर आपको आपकी 20वीं किस्त सहित सभी किस्तों की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां आप यह भी देख सकेंगे कि आपकी किस्त कितनी राशि की है और कब ट्रांसफर हुई है.
Exit mobile version