FEATUREDkatniराष्ट्रीय

PM Jan Man Yojana: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम पंचायत झिर्ररी में शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

PM Jan Man Yojana: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम पंचायत झिर्ररी में शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखण्ड ढ़ीमरखेड़ा के ग्राम झिर्ररी स्थित ग्राम पंचायत भवन झिर्ररी में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित बैगा समुदाय के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाकर लाभ प्राप्त करनें हेतु प्रेरित करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। योजना के तहत शुक्रवार को ढीमरखेड़ा के ग्राम झिर्ररी में शिविर आयोजित किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मेगा इवेंट करेंगे। योजनान्तर्गत पात्रता रखने वाले विशेष जनजाति के निवास वाले मध्यप्रदेश के 22 जिलों में प्रधानमंत्री जी के मेगा इवेंट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मेगा इवेंट के तहत विभिन्न विकास विभागों की योजनाओं से पीबीटीजी समुदाय के हितग्राहियों को शत-प्रतिशत रूप से लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के मेगा इवेंट के दिन 15 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर इन 22 जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण इन 22 जिलों में देखा जाएगा।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के मेगा इवेंट की तैयारी एवं हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्रतानुसार शत-प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले के विकासखण्ड ढीमरखेड़ा एवं बड़वारा के 11 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान बैगा हितग्राहियों को योजना अंतर्गत समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए ग्रामों में विभागों के अधिकारियों द्वारा विगत 6 जनवरी से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.