Site icon Yashbharat.com

PM से बोला था घर जर्जर है, तीन घण्टे बाद DM दो लाख का चेक लेकर पहुंच गए

images 29

Pm modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद में आगरा की प्रीति ने घर जर्जर होने की समस्या बताई तो डीएम प्रभु एन सिंह ने तीन घंटे बाद ही उसके घर जाकर मरम्मत के लिए दो लाख रुपये का चेक दे दिया। प्रीति ने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा कि सरकार में सुनवाई इतनी जल्दी भी होती है। इससे पहले उन्होंने पीएम से कहा कि स्वनिधि योजना के माध्यम से आपने डूबतों को तिनके का सहारा दिया है

रेहड़ी पटरी के दुकानदारों की मदद के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया। सबसे पहले शिल्पग्राम में फलों का ठेल लगाने वाली ताजगंज निवासी प्रीति से बात की। सात मिनट की इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रीति से स्वनिधि योजना के फायदे, लॉकडाउन में झेली मुश्किलें, सरकारी योजना का लाभ मिलने के बारे में पूछा और स्वनिधि योजना के फायदे बताए।

पीएम ने पूछा, आपको कोई दिक्कत तो नहीं है..
आखिर में प्रीति से पूछा कि आपको कोई परेशानी तो नहीं है। प्रीति ने कहा कि घर जर्जर है और पति राधेश्याम के पैर में दिक्कत है। पीएम ने कहा कि वह अफसरों को निर्देशित करेंगे, आपकी मदद की जाएगी। इसके तीन घंटे बाद ही डीएम प्रीति के घर पहुंच गए और घर की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया।

 

Exit mobile version