PM मोदी ने किया वाराणसी मल्‍टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 2.45 बजे सेना के विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम सीधे हेलीकॉप्‍टर से रामनगर के राल्‍हूपुर पहुंचकर मल्‍टी मॉडल टर्मिनल (बंदरगाह) का लोकार्पण करने पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने यहा मां गंगा को प्रणाम करने के साथ ही टर्मिनल का दौरा किया और इसके बाद उन्होंने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया। साथ ही हल्‍दिया से पेप्सिको का सामान लेकर आए जलपोत का स्‍वागत कर गंगा में जल परिवहन की शुरुआत कर यहां शहर के बीच पड़ने वाले वाजिदपुर गांव में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पीएम काशी को 2412 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इसमें दस परियोजनाओं का लोकार्पण होना है जबकि सात का शिलान्‍यास होगा। इन परियोजनाओं में महत्‍वपूर्ण रूप से निर्मल गंगा के लिए 425.41 करोड़ का सीवरेज इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट, 812.59 करोड़ का बाबतपुर फोरलेन मार्ग, जल परिवहन के लिए 208 करोड़ का मल्‍टी मॉडल टर्मिनल और 759.36 करोड़ का रिंग रोड प्रथम चरण का लोकार्पण शामिल है।

पीएम द्वारा सभा के बाद नवनिर्मित रिंगरोड व फोरलेन पर रोड शो किए जाने की भी संभावना है। शाम करीब सात बजे तक पीएम एयरपोर्ट से दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे।

साथ होंगे गडकरी और सीएम योगी

प्रधानमंत्री के साथ एयरपोर्ट से ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ होंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्‍यमंत्री डा. सत्‍यपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी के मंत्री सुरेश खन्‍ना और मछलीशहर सांसद रामचरित निषाद होंगे।

इनका करेंगे शिलान्यास

Exit mobile version