Site icon Yashbharat.com

PM मोदी को धमकाने के मामले में गुजरात पुलिस ने छतरपुर से किया 2 को गिरफ्तार

pm modi

मध्यप्रदेश के छतरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाने के मामले में  2 लोगों को अरेस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश से दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने देर रात छतरपुर में छापेमारी की। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया है। 10 मार्च को भी मध्यप्रदेश के सतना और रीवा से भी दो लोगों को पकड़ा गया था।

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में रिकॉर्डेड मैसेज भेजे गए थे

9 फरवरी को अहमदाबाद में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का मैच था। इसमें PM मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिया भी शामिल हुए थे। इस मैच में खलल डालने की धमकी मिली थी। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में रिकॉर्डेड मैसेज भेजे गए थे। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल में लाए जाने की खबर है।

इसके पहले रीवा में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 10 मार्च की रात छापेमारी की थी। यहां टॉवर वाली गली में पकड़े गए दो लोग किराए से कमरा लिए थे। क्राइम ब्रांच ने मकान मालिक से पूछताछ की थी। पूछा था कि सतना निवासी राहुल द्विवेदी और नरेंद्र कुशवाहा को जानते हो। मकान मालिक ने बताया कि दो किराएदार हैं। नाम-पता नहीं मालूम। लाइट फिटिंग और प्लंबर का काम करते हैं। महीने में दो-चार बार आते हैं। काफी दिन से नहीं आए। जिस रूम में दोनों रहते थे, टीम उसका गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली। यह डिवाइस कॉल सेंटर की तरह मोबाइल फोन की बातचीत और मैसेज को एक्सचेंज करती है। टीम ने सतना से नरेंद्र कुशवाहा और रीवा से राहुल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version