PM ने लोगों से मांगे 5 अप्रैल को रात 9 बजे सिर्फ 9 मिनट

कोरोना वायरस का देश और दुनिया में तेजी से प्रसार हो रहा है। मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है।यहां एक 35 साल के डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देश में अब तक सामने आए कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2331 तक पहुंच चुकी है। गुरुवार को देश में एक दिन के अंदर 342 नए मामले सामने आए। एक दिन में 14 लोगों की मौत से देश में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 73 हो गई है। वहीं 174 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। दुनिया के कई देश भी कोरोना की भयंकर चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1169 मौतें होने से हड़कंप मच गया है।
PM ने लोगों से मांगे 5 अप्रैल को रात 9 बजे सिर्फ 5 मिनट
पीएम मोदी ने आज वीडियो संदेश में लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घर की सभी लाइटें बंद कर 9 मिनट के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई को चिह्नित करने के लिए एक मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की टॉर्च जलाएं।
I request all of of you to switch off all the lights of your house on 5th April at 9 PM for 9 minutes, and just light a candle, 'diya', or mobile's flashlight, to mark our fight against #coronavirus: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/7B6FoKFqRJ
— ANI (@ANI) April 3, 2020








