Latest

Pipaljhopa Accident: पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी पर हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

Pipaljhopa Accident: पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी पर हादसा, 3 की मौत, 2 घायल। हल्दिया घाटी मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन व आरती सहित छीनी बाई की मौत हो गई है।

दिनेश व डेढ़ वर्षीय सविना को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों ने भगा दिया। इसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे।

उधर, हादसे के बाद लोगों ने धरना दे दिया। यहां रोड सुधार की मांग की है। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है।

अस्पताल स्टाफ और पुलिस ने मासूम का कराया इलाज। विधायक केदार डाबर पहुंचे जिला अस्पताल,दुखद घटना बताते हुए खेद जताया।

Back to top button