Site icon Yashbharat.com

Pilibhit: पीलीभीत में रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर में आठ की मौत, 39 घायल

17 10 2020 pilibhit bus accident17

Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। रोडवेज बस और बोलेरो की इस टक्कर में 40 लोग घायल भी हुए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

पूरनपुर-खुटार हाईवे पर तड़के तीन बजे गांव बुझिया के पास रोडवेज बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की छत अलग हो गई, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। यह बस लखनऊ से पूरनपुर आ रही थी।

Police अधीक्षक जयप्रकाश और कई थानों का पुलिस बल रात को ही मौके पर पहुंच गया था और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सेरहामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में बाबादीन (बंजारिया नानापारा बहराइच), कलावती पत्नी मोहन बहादुर (लखनऊ), मोहन बहादुर (महानगर लखनऊ), दीपा विश्वास पत्नी ललित विश्वास (विजयनगर, लखनऊ) शामिल हैं। अभी तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लखनऊ के गोमती नगर निवासी श्याम का निधन हो गया।

 

Exit mobile version