Site icon Yashbharat.com

अयोध्या से ही पकड़ा गया स्थायी वारंटी किस्सू, प्रेस वार्ता मे एस पी ने दी जानकारी

IMG 20240522 WA0005

कटनी। अयोध्या से ही पकड़ा गया स्थायी वारंटी किस्सू, प्रेस वार्ता मे एस पी ने दी जानकारी एसपी अभिजीत रंजन ने अभी अभी पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा लेकर पहुंचे मध्यप्रदेश के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम किस्सू तिवारी है जिसके ऊपर पुलिस ने 45 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस लंबे समय से आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की तलाश कर रही थी लेकिन वो पुलिस को चकमा दे रहा था। अब एमपी पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ लेकर आ रही है।

रामलला के दर्शन करने पहुंचा था किस्सू

कटनी का किस्सू तिवारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विभिन्न धाराओं में स्थाई वारंटी और 45 हजार रुपये के इनामी बदमाश उप्र पुलिस की सहायता से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था। कटनी और जबलुपर दोनों जिलों की पुलिस हत्या सहित अन्य मामलों में किस्सू की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में उसके अयोध्या में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे धरदबोचा।

सोमवार को बनाई रणनीति, मंगलवार को मिली सफलता

45 हजार रुपये का ईनामी बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के लिए एक दिन पहले ही सोमवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली थी। दूसरे दिन मंगलवार को किस्सू तिवारी के उप्र के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी अभिजीत रंजन ने अभी अभी पत्रकार वार्ता में दीकटनी जानकारी

पांच टीम बनाई गई थी। ये पांचवी टीम थी। जिसमे रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव, झिंझरी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल बड़वारा थाना प्रभारी कौशल किशोर द्विवेदी शामिल थे।मुखबिर सूचना पर अयोध्या से गिरफ्तार किया गया।
55 हजार का ईनाम था।

अपर सत्र न्यायाधीश माननीय अनिल कुमार द्वारा धारा 364, 302, 120 बी, 201, 34 के मामले में स्थायी वारंट जारी किया गया था।

Exit mobile version