Site icon Yashbharat.com

LPG: शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग भड़के, सड़क और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

69b26a4598183 lpg gas crisis 122447898 16x9 1

 छिंदवाड़ा। LPG: शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग भड़के, सड़क और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पिछले कई दिनों से जारी रसोई गैस की किल्लत मंगलवार को उग्र रूप ले गई। घंटों कतार में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने पहले परासिया रोड पर जाम लगाया और फिर कलेक्ट्रेट का रुख किया। वहां उन्हें प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला।

जाम और प्रदर्शन

मंगलवार सुबह एसपी गैस एजेंसी पर जब लोगों की भारी भीड़ जमा हुई और आपूर्ति की कमी का पता चला, तो हितग्राही भड़क उठे। महिलाएं और पुरुष खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया। इसके बाद नाराज लोग कलेक्ट्रेट की ओर चले गए।

प्रशासन ने दिया केवल आश्वासन

कलेक्ट्रेट पहुंचे उपभोक्ताओं ने अपनी व्यथा सुनाई। कलेक्टर ने उन्हें जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे के पास भेजा। अधिकारी के पास पहुंचने पर भी तत्काल सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

घरों में चूल्हा जलना हुआ मुश्किल

एक हितग्राही आशा ने बताया, “मैंने 21 मार्च को रिफिल बुक की थी। आज 7 अप्रैल हो गई है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। अब तक मैंने गैस एजेंसी और कार्यालय के 6 चक्कर लगा चुके हूं। घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।”

आपूर्ति और मांग में बड़ा अंतर

दैनिक मांग 200 सिलेंडर है, जबकि आपूर्ति मात्र 30 है। औसत प्रतीक्षा अवधि 15-20 दिन है।

अधिकारी का बयान

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि बुकिंग में बढ़ोतरी से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। विभाग इसे सुचारू करने का प्रयास कर रहा है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन के दावों और वास्तविक स्थिति में बहुत अंतर है। LPG: शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग भड़के, सड़क और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Exit mobile version