Site icon Yashbharat.com

Pearl V Puri पर लगे दुष्कर्म के अरोप के बीच को-एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का बयान, ‘वो सेट पर…’

paral v puri

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने यंग एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पर्ल पुरी के अरेस्ट होते ही कई नामी टीवी स्टार्स एक्टर के सपोर्ट में आ गए हैं और उन्हें एक अच्छा इंसान बता रहे हैं। एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, अली गोनी, राखी सवांत, अर्जुन बिजलानी समेत कई स्टार्स ने पर्ल पुरी का सपोर्ट किया है और न्याय की मांग की है। स्टार्स का कहना है कि पर्ल पुरी को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है इस मामले में जल्द से जल्द सच सामने आना चाहिए।

इस बीच अब पर्ल वी पुरी के साथ सीरियल ‘नागार्जुन’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ऋषिना कंधारी का भी बयान सामने आया है। ऋषिना ने भी पर्ल वी पुरी का समर्थन किया है और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है साथ ही ये भी बताया है कि सेट पर वो सबके साथ कितने अच्छे से रहते थे, खासतौर पर लड़कियों के प्रति उनका बर्ताव बहुत शालीन था। लेकिन दूसरी तरफ एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि बेटी की मां होने के नाते वो POCSO एक्ट की गंभीरता को भी समझती हैं।

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में ऋषिना ने कहा, ‘जिस शख्स के साथ आपने काम किया हो उसके बारे में ऐसा कुछ सुनना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे याद है कि ‘नागार्जुन’ की शूटिंग के दौरान सेट पर उनका बर्ताव सबके साथ कैसा रहता था, खासतौर पर फीमेल कोस्टार्स के साथ उनका व्यव्हार कितना अच्छा था। मुझे नहीं लगता कि जैसा उसे दिखाया जा रहा है वैसा वो है’।

‘मेरी भी एक बेटी है और मैं POCSO एक्ट को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैंने कई चाइल्ड एक्टर्स के साथ काम किया है और उनके सुरक्षा को हमेशा बहुत गंभीरता से लेती हूं। अगर हमारी इंडस्ट्री इतनी ही असुरक्षित होती तो हम यहा इतनी सहजता के साथ काम कैसे करते। उम्मीद करती हूं सच जल्दी सबके सामने आएगा और किसी बेकसूर को सज़ा नहीं मिलेगी’।

Exit mobile version