Site icon Yashbharat.com

Path Vikreta Mahasamelan: मध्यप्रदेश पथ विक्रेता महासम्मेलन आयोजन के लिये आयुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

IMG 20230922 WA0008 1

Path Vikreta Nahasamelan: मध्यप्रदेश पथ विक्रेता महासम्मेलन आयोजन के लिये आयुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण। सम्मेलन का 23 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे लाईव प्रसारण। नगर पालिक निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने 23 सितम्बर को होने वाले पथ विक्रेता महासम्मेलन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

नगरीय निकाय संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में दिनांक 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड भोपाल में मध्यप्रदेश पथ विक्रेता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसका सीधा प्रसारण एवं स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी परिसर में किया जायेगा।

निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने 22 सितम्बर को प्रातः साढ़े 10 बजे कार्यक्रम स्थल में होने वाली संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से समयसीमा में पूर्ण कराई जावे।

Exit mobile version