Site icon Yashbharat.com

Passport Renewal Update: हाईकोर्ट ने दिया डिसीजन, नाबालिग के पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक नहीं

indore crime news

Passport Renewal Update: हाईकोर्ट ने दिया डिसीजन, नाबालिग के पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक नहीं।फिल्म अभिनेता नीतीश भारद्वाज की जुड़वा नाबालिग बेटियों के पासपोर्ट नवीनीकरण से जुड़े मामले की सुनवाई में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक नहीं है। किसी एक की सहमति ही पर्याप्त आधार है।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश को इस तर्क से निरूपित किया कि विदेश यात्रा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है।

नीतीश भारद्वाज का आईएएस पत्नी से चल रहा विवाद

नीतीश भारद्वाज ने खुद रखा अपना पक्ष

न्यायमूर्ति विनय सराफ की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान उपस्थित नीतीश भारद्वाज ने अपना पक्ष स्वयं रखते हुए पासपोर्ट नवीनीकरण की मांग निरस्त करने पर बल दिया।

उन्होंने याचिका के पक्ष में स्मिता भारद्वाज की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों को नकली बताते हुए जांच कराने की मांग भी की, लेकिन न्यायालय ने इससे इन्कार करते हुए स्पष्ट किया कि चूंकि विदेश यात्रा का एक मौलिक अधिकार है इसलिए पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए माता-पिता दोनों की ही सहमति की आवश्यकता नहीं है।

Passport Renewal Update: हाईकोर्ट ने दिया डिसीजन, नाबालिग के पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक नहीं

Exit mobile version