Site icon Yashbharat.com

अवंतिका एक्सप्रेस की देरी से यात्री परेशान, 10 घंटे देरी से पहुंची इंदौर

29 08 2024

अवंतिका एक्सप्रेस की देरी से यात्री परेशान, 10 घंटे देरी से इंदौर पहुंची। गुजरात में हुई तेज बारिश के कारण इंदौर-मुंबई-इंदौर के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार रात 9.20 बजे मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए चली अवंतिका एक्सप्रेस बुधवार शाम 7.20 बजे 10 घंटे देरी से इंदौर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री खासे परेशान होते रहे।

जानकारी के अनुसार वड़ोदरा स्टेशन के पास ब्रिज-561 पर पानी का बहाव तेज होने के चलते ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। इसके चलते वहां ट्रेनों को पासिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसी के चलते अवंतिका एक्सप्रेस वहां पर साढ़े नौ घंटे खड़ी रही और दोपहर 12 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। जबकि इस ट्रेन का इंदौर पहुंचने का समय सुबह 9:10 बजे है।

 

Exit mobile version