Parliament Updates: राज्यसभा में ओबीसी बिल पर चर्चा जारी, हंगामे को लेकर भावुक हुए सभापति

दोनों सदनों में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा में ओबीसी बिल पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में पारित 127वां संविधान संशोधन विधेयक के आज राज्यसभा से भी पारित किए जाने की उम्मीद है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू मंगलवार को विपक्षी सांसदों के हंगामे पर बोलते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कल इस सदन की सारी पवित्रता तबाह हो गई।

 

राज्यसभा में मंगलवार को कृषि संकट पर चर्चा शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आ गए और जमकर हंगामा किया। एक मौका ऐेसा भी आया, जब कुछ विपक्षी सदस्य महासचिव की टेबल पर चढ़ गए। सदन में हुए जबर्दस्त हंगामे पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि एक ओर कृषि से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा कराई जा रही है। लेकिन कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां अलोकतांत्रिक रवैया अपना रही है।

Exit mobile version