Site icon Yashbharat.com

Paraglider आसमान पर दिखे रहस्मयी पैराग्लाइडर्स, अमरपाटन, मैहर से कटनी तक हड़कंप देखें VIDEO

wp 17037779695165739659743659235719

Paraglider मध्य प्रदेश के कटनी सहित मैहर जिले के अमरपाटन जूरा, बरहिया समेत अन्य गांवों में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आसमान में करीब 300 मीटर ऊपर एक साथ तीन पैराग्लाइडर उड़ते नजर आए। जैसे ही एक साथ तीन व्यक्तियों को पैराग्लाइडर उड़ाते नीचे मौजूद लोगों ने देखा तो वो दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों पैराग्लाइडर अलग-अलग दिशाओं में हवा में उड़ रहे थे। कटनी में भी इन पैराग्लाइडर्स को लोगों ने देखा कुछ देर बाद यह गायब हो गए।

मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में आसमान में पैराग्लाइडिंग करते लोगों को कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि आमतौर पर ऐसी उड़ान इमरजेंसी लैंडिग के कारण करनी पड़ती है। हालांकि अबतक किसी हादसे की भी खबर सामने नहीं आई है, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि ये किसी इमरजैंसी के दौरान की गई पैराग्लाइडिंग थी। फिलहाल, मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version