Site icon Yashbharat.com

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव, देश को बताया इसकी फ़ौज; लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दिया चैलेंज; पोस्ट से मचा बवाल

baba siddique death

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव, देश को बताया इसकी फ़ौज; लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दिया चैलेंज; पोस्ट से मचा बवाल। महाराष्ट्र में उद्योगपति-राजनेता बाबा सिद्दिकी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसके बाद से गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

इजराइल पर हिजबुल्लाह का अब तक का सबसे बड़ा हमला, IDF बेस पर दागे ड्रोन, सैनिकों की मौत-कई घायल

 महाराष्ट्र में राजनेता सह उद्योगपति बाबा सिद्दिकी की हत्या पर एक बार फिर गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। इधर इस घटना के बाद पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट कर फिलहाल खूब सूर्खियों में है।

इस पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इससे पूर्व सुरक्षा को लेकर उन्होंने सरकार पर भी करारा प्रहार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि यह देश है या हिजड़ों की फौज।

Exit mobile version