Site icon Yashbharat.com

Panna Tiger Reserve: दूसरे शावक को भी मारा, पन्ना टाइगर रिजर्व 3 दिन में दूसरी मौत

IMG 20230811 WA0000

Panna Tiger Reserve: दूसरे शावक को भी मारा, पन्ना टाइगर रिजर्व 3 दिन में दूसरी मौत । पन्ना टाइगर रिजर्व में वन परिक्षेत्र पन्ना कोर अंतर्गत अकोला बीट के कक्ष क्रमांक 391 में 9-10 नवंबर की दरमियानी रात्रि एक नर बाघ के हमले में 9 माह के बाघ शावक की मौत हुई है। पिछले कई दिनों से इस इलाके में विचरण कर रहे नर बाघ ने इसके पूर्व 7 नवंबर को इस शावक के भाई को भी मार दिया था। इस तरह से 3 दिन के भीतर नर बाघ ने हमला करके दो शावकों को मौत के घाट उतार दिया है।

मां बाघिन है लकवाग्रस्त

असमय काल कवलित हुए इन दोनों बाघ शावकों की मां बाघिन पी-234 विगत कुछ माह पूर्व लकवाग्रस्त हो गई थी, जिसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया था। इलाज के बावजूद इस बाघिन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अपनी मां से बिछड़ चुके इन शावकों को सुरक्षा की दृष्टि से अकोला बीट में जाली की फेंसिंग वाले बाडे में रखा गया था। जिनकी देखरेख व निगरानी के लिए वनकर्मी भी तैनात थे। लेकिन मां का सुरक्षा कवच ना होने से फेंसिंग वाले बाडे में नर बाघ प्रवेश कर गया और तीन दिन के अंतराल में दोनों बाघ शावकों को मार दिया।

Exit mobile version