Site icon Yashbharat.com

पन्ना सीमेंट प्लांट हादसा: छत गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी!

Screenshot 20250130 121713 Chrome

पन्ना सीमेंट प्लांट हादसा: छत गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी! मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां दो नंबर यूनिट निर्माण के दौरान छत गिरने की सूचना सामने आई है। इसके मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अंदर दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Exit mobile version