Site icon Yashbharat.com

पन्ना भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़, शीशे तोड़े

Picsart 26 10 13 10 59 17 752

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

यशभारत डॉट कॉम पन्ना। पन्ना भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। आरोपियों ने गाड़ी की नेम प्लेट और भाजपा का कमल निशान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।।

 

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने रात में अपनी गाड़ी क्रमांक एमपी 35 जेडसी 1673 निवास के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

जिला अध्यक्ष के निवास के सामने हुई इस घटना के बाद पुलिस की जांच पर नजरें टिकी हैं। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और आरोपियों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version