Site icon Yashbharat.com

Panna: शिक्षा विभाग का बाबू रामशंकर रैकवार 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

panna taking bribe panna 22 07 2019

वेब डेस्‍क। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगातार रिश्‍वत खोरी की जानकारी मिल रही हैं। इस बार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिला शिक्षा प्रकोष्ठ शाखा में संलग्न बाबू रामशंकर रैकवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पद स्थापना बदलवाने के लिए एक शिक्षक से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। लंबे समय से रैकवार के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों को रुपए देने के बहाने सभी शिक्षकों और बाबुओं से रिश्वत लेता था। पूर्व में भी कई शिकायतों के बावजूद भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आज जाकर सागर लोकायुक्त की कार्रवाई में यह पकड़ा गया।

Exit mobile version