खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोकझारखंड के खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाहों ने ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना दिया है. मुरहू थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बाहरी कबाड़ी और फेरीवालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस इन अफवाहों पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और लोग कानून अपने हाथ में न लें. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

खूंटी में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग अफवाह को सही मान रहे हैं. इसका असर भी दिखने लगा है, ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बनाए जाने के दूसरे दिन ही पोस्टर लगाकर कबाड़ी और फेरीवालों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जिससे ये मामले क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस भी ऐसे मामलों को लेकर अलर्ट मोड पर है.

जानकारी के मुताबिक, मुरहू थाना अंतर्गत सुरूंदा गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगा दिया गया हैं, ग्रामीण ने गांव के मुहाने पर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा गया है कि गांव में बाहरी व्यक्ति, कबाड़ी और फेरीवालों का प्रवेश करना सख्त मना है. यही यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं बच्ची की अफवाहों के बीच पिछले चार दिनों इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है.

वहीं इस मामले पर गांव के पूर्व प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरों के आने की अफवाहों के बीच लोगों भय में है, जिसकी वजह से गांव के बाहर पोस्टर लगाया है, जिसमें बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश ना करने की बात लिखी गई है. वहीं उन्होंने कहा कि गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश से पहले ग्रामसभा की अनुमति लेनी होगी.

पुलिस ने की ये अपील
एसडीपीओ वरूण रजक ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वो ग्रामीणों को जागरुक करें. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कहीं से भी सूचनाएं आती हैं तो वहां पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करें. उन्होंने ग्रामीण से अपील की है कि वो बिना कुछ जानें समझे किसी को बंधक ना बनाएं, अगर किसी पर शक होता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें.

Exit mobile version