Panchayat Elections in MP: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है अगले सप्ताह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो चुनाव तारीखों का ऐलान भी किसी भी वक्त हो सकता है। कहना अतिश्योक्ति नहीं कि उप चुनाव में आये परिणाम के बाद शिवराज सरकार भी उत्साहित है।
पंचायत के चुनाव तीन चरणों में
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए सभी तैयारियां कर चुका है। अब सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण होना बाकी है, जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अगले सप्ताह कर सकता है। इसके बाद आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है।
निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टरों के साथ जिला निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। मतदाता सूची और मतदान केंद्र संबंधी तैयारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह जिला निर्वाचन अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बात कर चुके हैं।
तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाने के निर्देश
सभी विभागों को जिले में चार साल की अवधि में तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए कहा गया है। विभाग ने भी इसकी तैयारी कर ली है।
आरक्षण के बिना चुनाव की घोषणा नहीं हो सकती
आरक्षण के बिना चुनाव की घोषणा नहीं हो सकती है। बताया जा रहा है कि आयोग की मंशा इस वर्ष पंचायत चुनाव कराने की है, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, हाईकोर्ट में चुनाव कराने संबंधी याचिका लंबित है, जिस पर आठ नवंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।
-
जबलपुर में ‘स्टिंग ऑपरेशन’: गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़ -
शादी के 5 दिन बाद पग फेरे की रस्म के दौरान गहने-नकदी लेकर मैक्स गाड़ी से भागी दुल्हन -
Indian Railways Extension: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर-अक्टूबर तक बढ़े, IRCTC पर बुकिंग शुरू; देखें फुल लिस्ट और रूट -
भोपाल के हॉस्टल में जन्मदिन के दिन ही 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, जेईई की कर रही थी तैयारी -
कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान जारी, राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में जिलेभर में सघन चेकिंग -
निगमायुक्त ने समय-सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा,हाउस सर्विस कनेक्शन एवं रेस्टोरेशन की धीमी गति पर जताई नाराजगी, शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं – तपस्या परिहार -
मुरैना में दिमनी के ठेके पर बिक रही एक्सपायर शराब; ₹100 में 3 पउए देकर लोगों को परोसा जा रहा ‘धीमा जहर’ -
भोपाल में पचमढ़ी जाने से मना करने पर 15 साल के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल न मिलने से भी था नाराज -
MP Kisan Kalyan Yojana: बलराम कृषि महोत्सव में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर हुए ₹3,300 करोड़, 2026 होगा ‘किसान कल्याण वर्ष -
मानवाधिकार परिषद की बैठक में अधिकारों व कर्तव्यों पर हुआ मंथन, तेवरी में किया गया पौधारोपण -
कंजूस’ नाटक के हास्य-व्यंग्य ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल -
जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ….जगन्नाथ महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे के साथ रथयात्रा महोत्सव का हुआ भव्य समापन -
भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 राज्यों में आतंक फैलाने वाला 10 हजारी इनामी ‘काला ईरानी’ गिरफ्तार; घर में दबिश देकर दबोचा -
जिला ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता व अखंडता की दिलाई शपथ -
MP में फिर थमेंगे बसों के पहिए? किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी; 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान -
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ का बकाया न चुकाने पर एक्शन -
MP MBBS Interns Strike: स्टाइपेंड बढ़ोतरी पर मंगलवार को आयुक्त के साथ बड़ी बैठक; लिखित आश्वासन के बाद ही काम पर लौटेंगे डॉक्टर -
MP कृषि उपज मंडी में बड़ा बदलाव: अब सीधे नहीं मिलेंगी दुकानें और गोदाम, केवल ई-नीलामी से होगा आवंटन; लागू होगा ‘एक व्यापारी-एक दुकान’ नियम -
कर्मचारी हितों को लेकर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, दो महिला पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति -
लाल पहाड़ी पर गूंजा हरियाली का संकल्प, विजन समूह के युवाओं ने किया पौधारोपण,नगर निगम के वृहद अभियान में युवाओं की सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
