Site icon Yashbharat.com

Panchayat Election: पंचायत चुनाव का रोचक मुकाबला : पति जीता, पत्नी की जमानत जब्त, भतीजे को मिले 141 वोट

panchayat chunav 2020

जयपुर. पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के दूसरे चरण में बुधवार को हुए चुनाव में कई दिलचस्प परिणाम (Interesting results) सामने आए हैं. जयपुर जिले की किशनपुरा पंचायत (Kishanpura Panchayat) में सरपंच प्रत्याशी हरदेव देवंदा ने 11 मतों से जीत दर्ज की है. वहीं उनके सामने ताल ठोक रही उनकी पत्नी (Wife) परमेश्वरी की जमानत जब्त हो गई है. पत्नी को महज 3 वोट मिले हैं. बेहद रोमांचक मुकाबले में हरदेव देवंदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेवाराम मावलिया को 11 वोटों से हराया है.

एक ही परिवार के तीन लोग ताल ठोक रहे थे

किशनपुरा ग्राम पंचायत में हुए इस चुनावी मुकाबले में एक ही परिवार के तीन लोग सरपंची के लिए ताल ठोक रहे थे. हरदेव देवंदा के सामने उनके भतीजे रामकुमार ने भी ताल ठोकी थी. रामकुमार को मात्र 141 वोटों से संतोष करना पड़ा. हरदेव देवंदा तीसरी बार सरपंच चुने गए हैं. इससे पहले उनके पिता झूंथाराम किशनपुरा ग्राम पंचायत के तीन बार सरपंच रह चुके हैं. इस बार मुकाबला खासा रोचक रहा.

Exit mobile version