मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने कलेक्टरों की मीटिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव कार्मिक को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह सभी कलेक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर जहां आरक्षण लागू किया गया है, आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करके अपडेट लिस्ट उपलब्ध कराएं।
श्री जामोद का कहना है कि पदों की आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नवंबर में घोषित हो सकते हैं

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग में नवंबर को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में 30 अक्टूबर मतदान होना है।