Site icon Yashbharat.com

सामने आने की औकात नहीं, अब वेबसाइटों पर साइबर जंग लड़ रहा पाकिस्तान

cyber crime

cyber crime

सामने आने की औकात नहीं, अब वेबसाइटों पर साइबर जंग लड़ रहा पाकिस्तान। भारतीय सेना से सीधी भिड़ंत की हिम्मत न जुटा पाने वाला पाकिस्तान अब नई चालों पर उतर आया है। हाल ही में भारत की कई सरकारी और रक्षा से जुड़ी वेबसाइटों पर साइबर अटैक की कोशिशें दर्ज की गई हैं। यह डिजिटल जंग बताती है कि दुश्मन अब तकनीक के जरिए भारत की सुरक्षा को चुनौती देने की नाकाम कोशिश कर रहा है। लेकिन भारतीय साइबर एजेंसियां सतर्क हैं और हर हमले का मुँहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं।

सामने आने की औकात नहीं, अब वेबसाइटों पर साइबर जंग लड़ रहा पाकिस्तान

]पहलगाम हमले के बाद भारत के कड़े जवाबी कार्रवाई से घबराया हुआ पाकिस्तान, अब साइबर हमलों का सहारा ले रहा है. पाकिस्तान से भारतीय सेना से संबंधित ऑटोनोमस वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई है.भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस खतरे से निपटने के लिए चौकन्ना हैं।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत के पलटवार से पाकिस्तान खौफ में जी रहा है. अपने खौफ पर पर्दा डालने और भारतीय सेना के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के साथ ही नापाक साजिशें भी रच रहा है. अब सीमा पार से साइबर अटैक जैसी कायराना हरकतें की जा रही हैं. पाकिस्तान से भारतीय सेना से संबंधित ऑटोनोमस वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई है. पिछले दो दिन में दो बार ये हरकत हुई है. हालांकि, ये सभी भारतीय सेना के नेटवर्क से जुड़ी नहीं हैं।

बता दें कि साइबर ग्रुप IOK Hacker, जो कि पाकिस्तान बेस्ड है, इसने भारतीय सेना से जुड़ी कुछ सार्वजनिक वेबसाइट को टारगेट किया. आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर, रानीखेत की वेबसाइट, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन और वायुसेना के प्लेसमेंट पोर्टल को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। सामने आने की औकात नहीं, अब वेबसाइटों पर साइबर जंग लड़ रहा पाकिस्तान

Exit mobile version