Site icon Yashbharat.com

Pakistan के फिल्मी बैन के बाद बॉलीवुड में गुस्सा, सिने एसोसिएशन ने PM Narendra Modi से की ये मांग

09 08 2019 bh9033 19474917 m

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाए जाने के सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान में हंगामा मच गया है। पाकिस्तान बौखला गया है और भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत की फिल्म एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया जाए।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में एसोसिएशन ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय फिल्मों को वहां बैन करने के खिलाफ भारत द्वारा भी उचित कदम उठाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के सहास भरे फैलसे के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बधाई दी है। आगे उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय फिल्मों को बैन किए जाने पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म इंडस्ट्री, फिल्म फ्रेटरनिटी से आग्रह करती है कि पाकिस्तानी कलाकारों, म्यूजिशियंस और डिप्लोमैट पर बैन लगाया जाए। उन्होंने पाकिस्तान को न कहने की बात कही है चाहे वह फिल्में हो या फिर ट्रेड रिलेशंस। आगे लिखा है कि जब तक पाकिस्तानी फिल्म मेकर्स, कलाकारों और ट्रेड पार्टनर्स को बैन नहीं किया जाएगा कोई भी काम नहीं करेगा।
आपको बता दें कि भारत द्वारा अनुच्छेद-370 को रद्द किए जाने के फैसले से पाकिस्तान तिलमिला उठा है। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वह भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों में कमी करेगा। इसके बाद पाक में भारतीय फिल्मों पर भी बैन लगा दिया गया है।

Exit mobile version