हाइवे पर दर्दनाक हादसा: मवेशी को कुचलने से मौके पर ही मौत
कटनी। सरसवहीं में गौवंशों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है मंगलवार सुबह 6 बजे लगभग तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर बैठे एक मवेशी को कुचल दिया, जिसकी मौके में ही दर्द नाक मौत हो गई।आपको बता दे की यह पूरा मबला एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम सरसवही का है ।
ग्राम वाशियों का कहना है कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को भी दी गई है साथ ही आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं अभी कुछ दिन पहले भी एक साइकिल पर ट्रक चढ़ा दी गई ।
वहीं अब मवेशी पर भी ट्रक चढ़ा दिया जिससे मौके में मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई गांव में ट्रक के कारण आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा मन करने पर इन्हें धमकाया जाता है

