Padma Awards Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस क्रम में बौद्ध आध्यात्मिक नेता कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया।
Dr. S.L. Bhyrappa receives #PadmaBhushan by President #DraupdiMurmu at the Rashtrapati Bhavan for his contributions to the field of Literature & Education.#PeoplesPadma#PadmaAwards2023 pic.twitter.com/dO0HEQjoAy
— PIB India (@PIB_India) April 5, 2023
वह थिकसे मठ के प्रमुख भी हैं। मोआ सुबोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। उन्होंने ‘बम्हुम’ नामक वाद्य यंत्र का आविष्कार किया- बांस से बना एक वायु वाद्य यंत्र बनाया है। कोरल संगीत की भारत की पहली महिला संवाहक कूमी नरीमन वाडिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया। दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके साथ ही सुधा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। ‘नाटू नाटू’ गीत की रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री मिला। सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया।








