Site icon Yashbharat.com

Oxygen Supply in MP : केंद्र ने मध्य प्रदेश को 50 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई

images 67

भोपाल । Oxygen Supply in MP केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मप्र को 50 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है। मध्य प्रदेश में अब कुल 180 टन ऑक्सीजन उपलब्ध हो गई है। जबकि वर्तमान आवश्यकता 110 टन की है। इससे पहले 130 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति मध्य प्रदेश को हो रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को अतिरिक्त ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य शासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अतिरिक्त ऑक्सीजन से प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी होने की कोई संभावना नहीं है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने केंद्रीय मंत्रालय को मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की आवश्यकता से अवगत कराया था।

Exit mobile version