Site icon Yashbharat.com

शेयर बाजार में हाहाकार: शुरुआती तेजी के बाद दिखा जबरदस्त यू-टर्न, 245 मिनट में डूबे निवेशकों के ₹8.78 लाख करोड़

CDSL SHARE PRICE

शेयर बाजार में हाहाकार: शुरुआती तेजी के बाद दिखा जबरदस्त यू-टर्न, 245 मिनट में डूबे निवेशकों के ₹8.78 लाख करोड़

यश भारत (डिजिटल डेस्क) | बिजनेस डेस्क: विजयादशमी (दशहरे) की छुट्टी के बाद जब बुधवार को भारतीय शेयर बाजार खुला, तो निवेशकों को एक बड़े उछाल की उम्मीद थी। जियो के आईपीओ लॉन्च और शुरुआती सकारात्मक संकेतों से बाजार झूम उठा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में ऐसी जबरदस्त मुनाफावसूली और बिकवाली शुरू हुई कि सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी भी अपने दिन के पीक से करीब 449 अंक नीचे फिसल गई। महज 245 मिनट के भीतर निवेशकों के 8.78 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

40 मिनट की तेजी के बाद भारी गिरावट का गणित

कारोबार के शुरुआती 40 मिनट में सेंसेक्स 829 अंकों की बढ़त के साथ अपने दिन के पीक 74,682.19 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी भी 232 अंक उछलकर 23,120.90 के स्तर पर कारोबार कर रही थी। लेकिन इसके बाद बिकवाली का ऐसा दौर शुरू हुआ कि दोपहर 1:45 बजे तक आंकड़े पूरी तरह पलट गए:

निवेशकों को 8.78 लाख करोड़ का भारी झटका

बाजार में इस तीखे यू-टर्न से बीएसई (BSE) के कुल मार्केट कैप में भारी गिरावट दर्ज की गई:

गिरावट के मुख्य कारण और धड़ाम हुए दिग्गज शेयर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली (Profit Booking), अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और इंडिया विक्स (India VIX) में आई तेजी इस तेज गिरावट की मुख्य वजहें बनीं।

Exit mobile version