Latest

पीथमपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कांवड़ यात्रियों को रौंदा; 10 घायल, गुस्साई भीड़ ने कार फूकी

पीथमपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने कांवड़ यात्रियों को रौंदा; 10 घायल, गुस्साई भीड़ ने कार फूकी

पीथमपुर (यश भारत): पीथमपुर के सेक्टर-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच मार्ग पर अपेरल पार्क के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब 3:30 बजे जा रही ‘विजय हनुमान कांवड़ यात्रा’ के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने श्रद्धालुओं को पीछे से टक्कर मार दी।

यह कांवड़ यात्रा बोकनेश्वर महादेव मंदिर से इंडोरामा की ओर जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कांवड़ लेकर शामिल थे।

हादसे से जुड़ी मुख्य बातें

  • 10 श्रद्धालु घायल: दुर्घटना में महिला और पुरुष सहित कुल 10 कांवड़ यात्री घायल हुए हैं।

  • 4 गंभीर, इंदौर रेफर: गंभीर रूप से घायल 4 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

  • चालक फरार, कार फूंकी: घटना के तुरंत बाद चालक थोड़ी दूरी पर गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित कांवड़ियों व स्थानीय लोगों ने कार में आग लगा दी।

Back to top button