Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

Oath Ceremony: दिल्ली CM शपथ समारोह LIVE: रेखा गुप्ता रामलीला मैदान के लिए रवाना, जल्द लेंगी CM पद की शपथ

Oath Ceremony: दिल्ली CM शपथ समारोह LIVE: रेखा गुप्ता रामलीला मैदान के लिए रवाना, जल्द लेंगी CM पद की शपथ। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. रामलीला मैदान में आज उनका राजतिलक होगा. 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम होंगी. मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम थे लेकिन पार्टी ने आखिर में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई. बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. दिल्ली की रेखा सरकार में ये 6 मंत्री भी शपथ लेंगे।

परवेश वर्मा को CM न बनाए जाने क्या बोले उनके चाचा मास्टर आजाद?

परवेश वर्मा को मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर उनके चाचा मास्टर आजाद ने कहा कि ये तो सभी चाहते थे लेकिन पार्टी का निर्णय है तो हम सभी इसका स्वागत करते हैं. कोई नाराजगी नहीं है, जनता के लिए काम करेंगे.

रामलीला मैदान के लिए रवाना हुईं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत सीएम मरघट वाले मंदिर से रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गई हैं. कुछ देर में वह दिल्ली के नए सीएम पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि