Site icon Yashbharat.com

संभाग स्तरीय शालेय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

IMG 20240911 WA0027 scaled

कटनी। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 का बालक/बालिका वर्ग का संभाग स्तरीय शालेय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कटनी जिले के साथ-साथ बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा की टीमों ने भाग लिया।

संभाग स्तरीय शालेय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में कटनी की टीम जबलपुर की टीम को 3-2 से हराकर विजेता बनी। इसी प्रकार अंडर-17 में सिवनी ने जबलपुर को 3-1 से हराया एवं अंडर-19 सिवनी ने बालाघाट को 3-0 से हराकर विजेता बना। इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में जबलपुर ने सिवनी को 3-0 से हराकर विजेता बना।

वहीं बालिका वर्ग में अंडर-14 में जबलपुर ने छिंदवाड़ा को 3-0 से हराया, अंडर-17 में जबलपुर ने सिवनी को 3-1 से हराया एवं अंडर-19 में सिवनी ने जबलपुर को 3-1 से हराकर विजेता बना।

संभाग स्तरीय शालेय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिल्ली पब्लिक स्कूल कटनी के प्रशासक सैयद नदीम अख्तर, प्राचार्य सीमा दुबे, शैलबाला मैथ्यूज, प्रमोद डेहरिया, अमर सिंह, अर्चना मनोध्या, महेंद्र सिंह, सुधारानी राव, सी.वी.अहिरवार, अशोक राव, मयूर एंथोनी, आदित्य बुंदेला, संदीप मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version