Friday, April 24, 2026
Latest:
GadgetsFEATUREDTechnologyअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत सरकार का बड़ा कदम: X (Twitter) से 8,000 हैंडल्स बंद करने का आदेश

भारत सरकार का बड़ा कदम: X (Twitter) से 8,000 हैंडल्स बंद करने का आदेश। भारत सरकार ने पाकिस्तान समर्थित फेक न्यूज फैलाने वाले 8000 से ज्यादा X अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. ये अकाउंट्स गलत सूचना, हिंसा भड़काने और भारत-पाक तनाव बढ़ाने में लिप्त थे. सरकार का यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और अस्थिरता रोकने के लिए उठाया गया है. यह डिजिटल युद्ध में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गलत सूचना के प्रसार को रोकने में मदद करेगा

पाकि‍स्‍तानी जनरल आसिम मुनीर हिरासत में, शमशाद मिर्ज़ा बन सकते हैं नए पाक सेना प्रमुख

पहलगाम आतंकी हमला और पाकिस्तान की फेक न्यूज की फैक्ट्री बंद करने के लिए भारत सरकार ने अब डिजिटल स्ट्राइक किया है और पाक समर्थित 8000 एक्स अकाउंट्स को बंद करने का फरमान जारी किया है. ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स की ओर से एक्स पर ट्वीट किया गया है किभारत सरकार की ओर से ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स मामले में सोशस साइस एक्स (X) को भारत सरकार से कार्यकारी आदेश प्राप्त हुआ है. जिसके तहत X को भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने होंगे, जिसके लिए कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड का प्रावधान है.

बयान में कहा गया है कि इन आदेशों में अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और प्रमुख X उपयोगकर्ताओं से संबंधित अकाउंट तक भारत में पहुंच को ब्लॉक करने की मांग शामिल है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम