Site icon Yashbharat.com

OPS Good News 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, आदेश जारी

images 47 1

OPS Good News 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, आदेश जारी  कर्मचारियों के लिए गुड न्‍यूज है। उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। 31 अगस्त तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

आदेश जारी कर उन्हें राहत दी गई है

देश में एक तरफ जहां पुरानी पेंशन योजना की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा 2003 तक सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आदेश जारी कर उन्हें राहत दी गई है। यह आदेश उत्‍तर प्रदेश में जारी किए गए है। वहीं भजपा शासित राज्‍य इससे लाभान्‍वित हो सकते है। चूंकि मध्‍यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शिवराज सरकार जुटी हुई है संभवत कर्मचारियों को खुश करने पुरानी पेंशन योजना का लाभ एमपी को भी दे सकती है।

 

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा OPS का लाभ

देश के हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अपर सचिव संजीव नारायण ने पत्र जारी किया गया है। पत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश के कार्मिक विभाग द्वारा मशक्कत शुरू कर दी गई है। 22 दिसंबर 2023 तक भर्ती के लिए निकले विज्ञापन के आधार पर नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। वह इसके हकदार रहेंगे। इसके लिए 31 अगस्त तक विकल्प चुनने की सुविधा दी गई है।

2004 से पुरानी पेंशन की व्यवस्था समाप्त

देश में जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। वहीं नई पेंशन योजना को लागू किया गया था। इससे कर्मचारियों के वेतन से 10 फीसद की कटौती की जाती है जबकि नई पेंशन में GPF की सुविधा नहीं है। पुरानी पेंशन में इसकी व्यवस्था की गई थी। पुरानी पेंशन में रिटायरमेंट के बाद वेतन के अनुसार पेंशन देने की व्यवस्था थी जबकि नई पेंशन प्रणाली में बाजार में लगे पैसे के हिसाब से कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान किया जाता है।

 

समायोजन राशि जीपीएफ खाते में भेजे जाएंगे

उनके खाते में कर्मचारियों के योगदान का समायोजन राशि उनके जीपीएफ खाते में ही किया जाएगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 22 दिसंबर 2003 तक भर्ती के लिए निकालें विज्ञापन के आधार पर जनवरी 2004 के बाद नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के हकदार होंगे। वही ऐसे कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के लिए लगातार प्रत्यावेदन प्राप्त कर रहे हैं।

साथ ही विभिन्न न्यायालय और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण भी ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के संबंध में आदेश जारी कर रहे हैं। जिसके कारण से अधिकारी और कर्मचारियों को विकल्प लेकर पुरानी पेंशन का लाभ देने पर विचार किया गया था।

Exit mobile version