Site icon Yashbharat.com

पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन पर पोल पर चढ़ा ऑपरेटर, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप

10 10 2026 satna electricity operator 20261010 131846 m

Yashbharat dot com उचेहरा। नौकरी से हटाए जाने से नाराज बिजली ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला शुक्रवार को पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया। घटना से सब स्टेशन में हड़कंप मच गया। ऑपरेटर के इस कदम के चलते सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया।

 

जानकारी के अनुसार, अभिनेंद्र शुक्ला उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। उसका आरोप है कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से हटा दिया गया, जबकि वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपना काम कर रहा था। नौकरी से हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज होकर उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारी को समझाने और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। वहीं, बिजली आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांव प्रभावित हुए।

 

Exit mobile version