Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन FAST-2.0: फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी नवीन माखीजा इंदौर से गिरफ्तार, भेजा जेल

IMG 20261104 WA0064

ऑपरेशन FAST-2.0: फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी नवीन माखीजा इंदौर से गिरफ्तार, भेजा जे

 

कटनी। फर्जी सिम कार्ड जारी कर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में थाना माधवनगर पुलिस ने ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी नवीन माखीजा को इंदौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया था, जहां से उसे हिरासत में लेकर कटनी लाया गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय भारत सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) से प्राप्त निर्देशों के तहत संदिग्ध पीओएस एजेंट, फर्जी सिम उपयोगकर्ताओं और उनसे जुड़े व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। जिला साइबर टीम की जांच में सामने आया कि कटनी जिले में पीओएस एजेंट के माध्यम से फर्जी सिम जारी किए गए थे। इन सिम कार्डों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की वारदातों में किया गया।

Exit mobile version