Site icon Yashbharat.com

Online Satta इंदौर में सटोरियों ने सेवानिवृत्त डीएसपी के मकान को ऑनलाइन सट्टे का अड्डा बना लिया

28 09 2023 satte ke aaropit 28

Online Satta इंदौर में सटोरियों ने एक सेवानिवृत्त डीएसपी के मकान को सट्टे का अड्डा बना लिया था। सटोरियों ने मकान किराए से लिया था। सेवानिवृत्त डीएसपी शिवसिंह यादव के बंगले में छापा मारकर आनलाइन सट्टा पकड़ा। मकान किसने लिया, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस यादव की भूमिका की जांच कर रही है। गोलीकांड केस में एक वर्ष पूर्व वे तलब हो चुके हैं।

क्रिकेट मैच पर चल रहा था आनलाइन सट्टा

डीसीपी के मुताबिक, आरोपित बांग्लादेश विरुद्ध न्यूजीलैंड टीम पर आनलाइन सट्टा लगा रहे थे। जिस मकान से आरोपितों को पकड़ा वह सेवानिवृत्त डीएसपी शिवसिंह यादव का है। आरोपित खुले रूप से तीसरी मंजिल पर बैठे थे। मकान किसने लिया, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। क्राइम ब्रांच ने लसूड़िया पुलिस को केस सौंपा है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, सट्टा महालक्ष्मी नगर स्थित पाश कालोनी काउंटी पार्क स्थित बंगले में चल रहा था। पुलिस ने देर रात छापा मारकर आरोपित संतोष रमेश गवाड़े निवासी सीतला माता मंदिर के पास सदर बाजार, राजेश ब्रह्मलाल वर्मा निवासी कृष्णा वाटिका, गणेश संजय बागुल निवासी सदर बाजार, अमन नीरज पाल निवासी एरोड्रम और अक्षय दिलीप दुबे निवासी नया व्यासफला जूनी इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपितों से 21 मोबाइल, दो लैपटाप, रजिस्टर में करोड़ का हिसाब मिला है।

Exit mobile version