Site icon Yashbharat.com

ई रिक्शा लहराते चलाना चालक को महंगा पडा,एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चालक को खोज निकाला,कान पकडकर माफी मांगवायी और 5000का जुर्माना ठोका

IMG 20250902 WA0000

ई रिक्शा लहराते चलाना चालक को महंगा पडा,एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चालक को खोज निकाला,कान पकडकर माफी मांगवायी और 5000का जुर्माना ठोक

कटनी-विगत दिवस एक ई रिक्शा वाहन चालक का सागर पुलिया से मिशन चौक की ओर लापरवाही पूर्वक वाहन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था । वायरल वीडियो का यातायात पप्रभारी राहुल पांडे ने संज्ञान मे लिया तथा पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया था। एसपी के आदेश के परिपालन में उक्त वाहन चालक का पतासाजी कर वाहन चालक एवं मालिक का पता किया गया । वाहन चालक द्वारा बताया कि मस्ती करने के उद्देश्य से ई रिक्शा लहराते हुए चला रहा था । उक्त वाहन चालक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की माफी मांगी।। यातायात पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई । साथ ही वाहन चालक के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5000/- रुपए का जुर्माना लगाया गया ।

Exit mobile version