Site icon Yashbharat.com

9 अक्टूबर को घुघरा में समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान: जानिए किन 11 पंचायतों को मिलेगा फायदा?

IMG 20260918 WA0000

9 अक्टूबर को घुघरा में समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान: जानिए किन 11 पंचायतों को मिलेगा फायदा?

कटनी: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के तहत आगामी शुक्रवार, 9 अक्‍टूबर 2026 को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन घुघरा में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले के प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को मैदानी भ्रमण कर जनसंवाद के जरिए आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

घुघरा क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिक उठा सकेंगे लाभ

9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस शिविर में बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत घुघरा क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण करा सकेंगे।

शामिल ग्राम पंचायतें:

लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के सख्त निर्देश

कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि शिविर से पूर्व ही लंबित मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए:

Exit mobile version