भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झूलेलाल सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन शाम को निकलेगी भव्य शोभयात्रा
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झूलेलाल सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन शाम को निकलेगी भव्य शोभयात्र
कटनी । चेट्रीचंड्र महोत्सव माधवनगर सहित समूचे शहर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा हुआ है, प्रातः 7 बजे दुग्धाभिषेक, पूजा अर्चना, महा आरती पश्चात पल्लव दोपहर 12 बजे आम भण्डारा (लंगर) शुरू हो गया है। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने समूचे क्षेत्र से लोग आ रहे हैं। यहां श्री सिंधु नौजवान मंडल के समस्त सेवादार अपनी सेवाएं प्रदान कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ा रहे हैं। आज शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिससे जीवित झांकियां शोभायमान होंगी। शोभायात्रा मार्ग में मेन रोड व्यापारी संघ द्वारा सात विभीन्न स्थानों पर प्रसाद व शरबत वितरण की व्यवस्था रखी गई है गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर में भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झूलेलाल सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे का उदघाटन बाबा आत्मा राम दरबार माधवनगर के पूजनीय बाब गोपाल दास जी ने किया एवं झुलेलाल सेवा समिति के सभी सदस्यों ने बाबा गोपाल दास जी का स्वागत किया
प्रात मंदिर में पूजा अर्चना आरती पल्लव व आम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमे प्रसाद ग्रहण करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के अध्यक्ष चंदू जादवानी , कमलचंद मेघानी,अमर चेतवानी,नेवंद खूबचंदानी,नानक राम खूबचंदानी,सुभाष गलानी,
राजकुमार,नानकानी,अशोक रिझवानी,सुनील हसीजा,सुरेश गांधी,शशि रतनानी,सुशील जसूजा, मनोहर उधवानी,राजेश बनवारी,राजेश खूबचंदानी,रामू तख्तानी,अजय केसवानी,संतराम सुंदरानी,राजू जीवनानी,आशीष रत्नानी, मेंघराज खूबचंदानी, नरेश गंगवानी,गुलशन आसवानी,योगेश बत्रा, रूपेश खूबचंदानी,मदन सेवलानी,बलराम हासानी , जितेंद्र टोपनानी, वीरेंद्र लालवानी संजय
खूबचंदानी,प्रकाश पमनानी प जुगल किशोर पांडेय, दीपक आहुजा, कमल हसीजा व अनेक गड़मान्य नागरिक श्रद्धालुगण उपस्थित थे l








