katniLatest

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के 57वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जैन समाज ने निकाली वाहन रैली

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के 57वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जैन समाज ने निकाली वाहन रैली

कटनी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 57 वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आर्यिका मॉ 108 105 भावनामती माता जी के परम आर्शीवाद से प्रातः विशाल वाहन रैली जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर मिशन चौक,आजाद चौक,घंटाघर,गर्ग चौराहा,शहीद द्वार, बच्चन नायक गली, बरही रोड़ स्टेशन रोड़, सुभाष चौके से होते हुये महावीर कीर्ति स्तंभ में जाकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुजन आचार्य श्री जी के संदेश को गुजायमान करते चल रहे थे। शरद सरावगी, अरविन्द्र जैन कोयला, मोनू सिंघई, रानू जैन, अंकुर जैन, मोनू जैन बर्तन, चुन्ना जैन, नवीन जैन बर्तन, शिम्पी जैन,मनोज जैन लम्पू, विक्की जैन, प्रदीप सिंघई, मनोज जैन, गोलू जैन, विपुल जैन के साथ अनेक मुनिभक्त मंडल के सदस्यों के साथ समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिला मण्डल सदस्यॉ शामिल हुई इस अवसर पर शहर के सभी जैन मंदिरों में आचार्य श्री जी भक्ति भाव के साथ पूजन कर आरती की गई।

Back to top button