अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विजयराघवगढ़ किला के पीछे हनुमान जी मंदिर में भंडारा समेत कई आयोजन
अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विजयराघवगढ़ किला के पीछे हनुमान जी मंदिर में भंडारा समेत कई आयोजन
विजयराघवगढ़। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राममंदिर तथा भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में विविध धार्मिक आयोजन चल रहे है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ किला के पीछे हनुमान जी मंदिर सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा तदोपरांत महाआरती तथा शाम को मंदिर में दीपोत्सव किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य मोहन तोमर ने कहा कि हम सभी सनातनी “श्री राम जन्मभूमि पर बन रहें भव्य मंदिर में हमारे रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा” के साक्षी बन रहें हैं, पूरे देश में इस दिवस विभिन्न आयोजन किए जा रहें है, जिसमे हमारे विजयराघवगढ़ क्षेत्र में स्थित “कुंज बाग, किला के पीछे हनुमान जी मंदिर” में समस्त सनातनी युवा साथी द्वारा इस दिवस पर सुबह 09 बजे से राम नाम संकीर्तन, 11 बजे से विशाल भंडारा सायं 04 बजे से विशाल शोभायात्रा तथा सायं 07 बजे महाआरती एवं समस्त मंदिरों में दीप महोत्सव किया जाएगा, जिसमें सभी नगरवासियों से इस पुनीत ईश्वरीय कार्य में आमन्त्रित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह है। इस आयोजन को समस्त रामभक्त युवा एवं नगरवासी जन, विजयराघवगढ के सहयोग से किया जा रहा है।