Site icon Yashbharat.com

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त परिवहन अधिकारी ने तेज की वाहनों की जांच, झुकेही व कैमोर में बिना फिटनिस व परमिट सहित ओवर लोड बस व ट्रक जप्त

IMG 20250521 WA0031

कटनी। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा वाहनों के दस्तावेज की जांच तेज कर दी गई है। गतदिवस अतिरिक्त परिवहन अधिकारी संतोष पाल के द्धारा कटनी से झुकेही मार्ग पर समस्त वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 1 ओवर लोड ट्रक, 2 लोक सेवा यान पब्लिक बस एवं 3 पिकअप बिना परमिट फिटनेस के जप्त कर कुठला थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। साथ ही 4 ओवर लोड ट्रक, 1 लोक सेवा यान पब्लिक बस जप्त कर कैमोर थाना परिसर में खड़ा गया। सभी जप्त वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version