Latest

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों को बांटे गए नए प्रभार; देखें किसे क्या मिला

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों को बांटे गए नए प्रभार; देखें किसे क्या मिला

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों को बांटे गए नए प्रभार; देखें किसे क्या मिला

कटनी। कटनी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और खाद्य विभाग के कामकाज को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य शाखा में पदस्थ सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन किया गया है।

अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए और पदोन्नत हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद, जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) श्री रविकांत ठाकुर ने कलेक्टर के अनुमोदन से यह नवीन आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाना और आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

जानिए किस अधिकारी को कौन सा क्षेत्र और जिम्मेदारी मिली:

  • श्री जितेन्द्र बर्मन (सहायक आपूर्ति अधिकारी):

    • क्षेत्र: विजयराघवगढ़ क्षेत्र।

    • अतिरिक्त प्रभार: विधानसभा प्रश्नों से संबंधित कार्य, न्यायालयीन प्रकरण, सूचना का अधिकार (RTI) मामले, प्रथम एवं द्वितीय मंगलवार की जनसुनवाई।

  • श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी (सहायक आपूर्ति अधिकारी):

    • क्षेत्र: बहोरीबंद क्षेत्र।

    • अतिरिक्त प्रभार: सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी। इसके अलावा धान/गेहूं उपार्जन संबंधी कार्य, तृतीय एवं चतुर्थ मंगलवार की जनसुनवाई, PDS, सांझा चूल्हा और मध्याह्न भोजन (MDM) योजना का संचालन।

  • श्री सुनील किरार (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी):

    • क्षेत्र: कटनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र।

    • अतिरिक्त प्रभार: एम-राशन मित्र, AePDS, SCM तथा उपार्जन पोर्टल से जुड़े सभी तकनीकी कार्यों के संपादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • अन्य कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO):
  • श्री नागेश्वर श्रीवास: बड़वारा एवं बरही क्षेत्र का प्रभार।
  • कु. वंदना जैन: ढीमरखेड़ा क्षेत्र का प्रभार।
  • कु. प्रियंका सोनी: रीठी क्षेत्र का प्रभार।

DSO के निर्देशन और SDM के मार्गदर्शन में होगा काम

जारी आदेश के अनुसार, सभी सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सीधे जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) के निर्देशन और संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDM राजस्व) के मार्गदर्शन एवं समन्वय में काम करेंगे। इससे खाद्यान्न वितरण, उपार्जन और आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के समय पर मिल सकेगा।

Back to top button